शामली: के झिझाना थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी चौसाना के अंतर गत जीजोला गांव में बुधवार सुबह करीब तीन बजे एक 10 फीट ऊंचे कमरे की दीवार गिर गई। हादसे में कमरे में सो रहे नौ लोग दब गए। सभी लोग बुरी तरह से घायल हो गए है। सात लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर घायलों को हाई सेंटर रेफर कर दिया गया है। पीड़ित पक्ष के लोग घटना को किसी पुराने विवाद से जोड़कर बता रहे हैं।
सुबह तीन बजे हुआ हादसा झिझाना थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी चौसाना क्षेत्र के गांव जिजौला में इकराम और यासीन सहित नौ लोग एक कमरे में सो रहे थे। चारों तरफ दीवार के ऊपर सीमेंट की चादर डालकर कमरा बना हुआ था। सुबह करीब तीन बजे कमरा अचानक गिर गया। हादसे में 9 लोग दब गए। आसपास के लोगों ने दीवार गिरने के बाद लोगों को उठाया। साथ ही पुलिस को मामले की जानकारी दी।
गंभीर घायलों को हाई सेंटर रेफर किया गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से सात गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल में हाई सेंटर के लिये रेफर कर दिया गया है। पीड़ित पक्ष के लोग दुर्घटना के लिए प्रधान पक्ष को जिम्मेदार बता रहे हैं। उनका आरोप है कि प्रधान ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस अधिकारी अब आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रहे हैं।
संजय श्रीवास्तव-प्रधानसम्पादक एवम स्वत्वाधिकारी, अनिल शर्मा- निदेशक, शिवम श्रीवास्तव- जी.एम.