लॉकडाउन के कारण पटरी पर सो रहे 21 मजदूर हुए रेल हादसे का शिकार

भारत में अचानक लॉकडाउन की घोषणा के बाद कई राज्यों में मजदूर फस गए हैं। ये मजदूर सरकार से लगातार अपील कर रहें हैं कि उन्हें उनके गृह राज्य पहुचाया जाए लेकिन सरकार की व्यवस्थाओं में देरी को देखते हुए मजदूरों ने सड़क का रास्ता अपनाया घर तक जाने के लिए। बस घर जाने की चाह में 21 मजदूर बड़े हादसे का शिकार हो गए
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में करमाड रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ रेल हादसा हुआ है।

यहां पटरी पर सो रहे 21 मजदूर मालगाड़ी की चपेट में आ गए। हादसे में 16 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 1 मजदूर गंभीर रुप से जख्मी है। घटना में 4 मजदूर बाल-बाल बच गए। घटना सुबह 5 बजे की है, जब ये मजदूर पटरी पर सो रहे थे। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक सभी मजदूर मध्य प्रदेश के हैं। घटना की सूचना पाकर स्थानीय प्रशासन के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची।

जिसके बाद गंभीर रूप से घायल मजदूरों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। SP मोक्षदा पाटील ने बताया कि जो चार लोग हादसे में बाल-बाल बचे हैं, वे सदमे में हैं। इनकी काउंसिलिंग करनके इनसे हादसे के बारे में जानकारी ली जा रही है। मिली जानकारी के हिसाब से यह सभी मजदूर मध्यप्रदेश के थे और जालना की एक फैक्ट्री में काम कर रहे थे। लॉकडाउन के दौरान ये भी अपने घर जाने के लिए निकले थे।