60 वर्षीय महिला 7 बच्चों की मां, 5 की दादी; प्यार हुआ 22 वर्षीय युवक से

दोनों का परिवार उन्हें समझाने में लगा

आगरा: कहते हैं प्यार जाति धर्म उम्र आदि कुछ नहीं देखता है तो ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के आगरा से सामने आया है जिसमें एक 22 वर्ष के युवक को ऐसी महिला के साथ प्रेम हुआ जो 7 बच्चे की मां, 5 बच्चों की दादी और 2 बच्चों की नानी है। इस महिला की उम्र 60 वर्ष की है।

यह मामला ऐत्माद्दौला के प्रकाश नगर का है। इस मामले में उस समय ड्रामा देखने को मिला जब युवक की पत्नी ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

साथ ही महिला के पति और बेटे ने भी 22 वर्ष के युवक के खिलाफ पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने हेतु पुलिस थाने पहुंचे। इस दौरान महिला भी युवक को छुड़ाने के लिए पहुंच गई। उसके बाद पुलिस स्टेशन में ही दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरु हो गया।

पुलिस स्टेशन में भी 60 वर्षीय महिला और युवक शादी करने की बात करने लगे। दोनों का परिवार उन्हें समझाने लगा, किंतु दोनों मानने के लिए तैयार नहीं थे। आखिर में पुलिस ने दोनों को समझाने की कोशिश की।

पुलिस ने युवक और महिला को दोनों के बेमेल संबंध के बारे में समझाया, किंतु वे मानने के लिए तैयार ही नहीं हुए। महिला ने इसके विपरीत पुलिस को कहा कि युवक उसका प्रेमी है। प्रेम करना अपराध नहीं है। यह सुनकर पुलिस भी चौंक गई।

कई बार गायब हो चुके हैं दोनों

युवक और महिला कई बार कुछ भी कहे बिना घर से गायब हो चुके हैं। युवक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस उसे साथ लेकर आई थी। उसके बाद उसके पीछे महिला भी वहां युवक को छुड़ाने के लिए पहुंच गई। पुलिस के सामने महिला ने कहा कि प्रेम करना अपराध नहीं है। उसके बाद पुलिस ने युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया।

संजय श्रीवास्तव-प्रधानसम्पादक एवम स्वत्वाधिकारी, अनिल शर्मा- निदेशक, डॉ. राकेश द्विवेदी- सम्पादक, शिवम श्रीवास्तव- जी.एम.

सुझाव एवम शिकायत- प्रधानसम्पादक 9415055318(W), 8887963126