अधीर रंजन चौधरी पुन: पीएसी अध्यक्ष नियुक्त
अमर भारती : लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी को संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) का अध्यक्ष पुन: नियुक्त किया गया है। लोकसभा सचिवालय ने यह जानकारी दी।
लोक लेखा समिति के सदस्यों का चुनाव हर साल होता है। 22 सदस्यीय पीएसी में 15 सदस्य लोकसभा से और सात सदस्य राज्यसभा से होते हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने चौधरी को पुन: पीएसी का अध्यक्ष नियुक्त किया।