मुठभेड़ में ढेर हुई 16 लाख की इनामी महिला नक्सली

अमर भारती : छत्तीसगढ की सीमा से लगे महाराष्ट्र के घूर नक्सलप्रभावित गढ़चिराैली जिले में महाराष्ट्र पुलिस ने मुठभेड में एक महिला नक्सल को मार गिराया है। मारी गई नक्सली महिला पर 16 लाख रुपए की का इनाम घोषित था। पुलिस ने उसकी लाश के साथ ही एक रायफल और बड़ी मात्रा में विस्फाेटक व दैनिक उपयोग की सामग्री भी बरामद की है। मारी गई महिला नक्सली की पहचान कसनसूर दलम की डिप्टी कमांडर सृजनक्का (48) के रूप में की गई है।

यह महाराष्ट्र और छत्तीसगढ की सीमा से लगे इलाकों में कई बडी नक्स्ली वारदातों में शामिल रही है। गढचिरौली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना शनिवार दाेपहर करीब 3 जागवंडी-सिलभट्ठी जंगल में गस्त के दौरान पुलिस की नक्सलियों से मुठभेड हो गई। यहां नक्सलियाें के कैंप की सूचना पर पेंध्रा डिवीजन पुलिस की एक पार्टी को भेजा गया था। इस दाैरान पुलिस पार्टी को देखते ही नक्सली पहले से फायरिंग करने लगे।

दोनों ओर से लगातार करीब आधे घंटे तक गोलियां चली रहीं। जवाबी कार्रवाई में नक्सली ज्यादा देर टिक नहीं पाए और घने जंगलों की आढ लेते हुए वहां से फरार हो गए। गोलीबारी रुकने के बाद घटना स्थल की सर्चिंग में पुलिस ने एक वर्दीधारी महिला नक्सली का शव बरामद किया। मारी गई नक्सली की पहचान सजनक्का के रूप में की गई है जाे उस इलाके में पूर्व में हुई कई वारदाताें में शामिल थी। वह दलम में डिप्टी कमांडर के ओहदे पर काम कर रही थी।