पहले दिन अबू धाबी और दुबई से विमान स्वदेश पहुंचे, लोगों ने सरकार को कहा शुक्रिया
अमर भारती : Lockdown के कारण विदेश में फंसे भारतीयों को स्वदेश लाने का महाअभियान वंदे भारत मिशन गुरुवार से शुरू हो गया। पहले दिन खाड़ी के देशों से भारतीयों को लेकर दो विमान गुरुवार की रात भारत पहुंच गए। सिंगापुर से भारतीयों को लेकर पहला विमान आज भारत आएगा। इस मिशन के तहत पहले चरण में 13 देशों से करीब 14,800 यात्रियों को भारत लाने की योजना है।
दुनिया के अलग-अलग देशों से भारतीयों को निकालने का काम जारी है और इसी कड़ी में मालदीव में भी नौसाना के जहाज मौजूद हैं जिस पर भारतीयों को सवार किया जा रहा है। वहीं ढाका से भारत लौट रही एक छात्रा ने मोदी सरकार और
भारतीय दूतावास को भी शुक्रिया कहा है। बांग्लादेश के ढाका से भारत लौट रही जम्मू-कश्मीर की एक छात्रा ने मोदी सरकार और बांग्लादेश में भारतीय दूतावास को शुक्रिया कहा है। उसके साथ जम्मू-कश्मीर के और भी कई छात्र भारत लौट रहे हैं।