कम नहीं हो रही कोरोना की रफ्तार, महाराष्ट्र में लगातार पांचवें दिन दो हजार से अधिक मरीज आए सामने
अमर भारती : देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख 12 हजार को पार कर गया। महाराष्ट्र में लगातार पांचवें दिन दो हजार से अधिक मरीज सामने आए। महाराष्ट्र के साथ ही दिल्ली, गुजरात और तमिलनाडु में भी नए मामले की रफ्तार तेज रही। कोरोना के खिलाफ जंग में इन राज्यों ने देश की चिंता बढ़ा दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक 3435 लोगों की जान गई है और 1,12,359 लोग संक्रमित हुए हैं।
अब तक 45,299 हजार से ज्यादा लोग स्वस्थ भी हुए हैं। महाराष्ट्र में 41 हजार के पार हुए
महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 41 हजार के पार हो गई है। राज्य में लगातार पांचवे दिन दो हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए है। गुरुवार को 2,345 नए मामलों के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 41,642 हो गई है। अब तक 1,454 लोगों की जान भी जा चुकी है।